इंदौर। मध्यप्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। देपालपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बापू सिंह मंडलोई के पुत्र अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
मनोहर मंडलोई देपालपुर के पूर्व विधायक एवं कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहकारिता के भीष्म पितामह कहे जाने वाले बापू सिंह मंडलोई के पुत्र हैं।
मनोहर के भाजपा प्रवेश के बाद कांग्रेस को कलोता समाज के वोटों का नुकसान हो सकता है। भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और विधायक रमेश मेंदोला ने मनोहर और समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।