आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में भरे बाजार में 17 साल की एक नाबालिग लड़की का गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जिससे भरे बाजार में अफरा तफरी का महौल बन गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शक है कि आरोपी अनिल का लड़की ने मैरिज प्रपोजल ठुकरा दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने लड़की की हत्या कर दी।

यह घटना विशाखापट्टनम शहर की सूर्योदय कालोनी के साईबाबा मंदिर के पास घटी है। यहां पर दोनों के बीच पहले कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद लड़के ने धारदार हथियार से लड़की का गला रेत दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने चंद मिनटों में घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हलांकि, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

By muskannews

सच के साथ सब के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *