*नेपानगर के विकास में हर संभव सहयोग करने को तैयार*
– भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने पहुंची विधायक कास्डेकर, जिलाध्यक्ष लधवे
बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चुनाव में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी विधायक सुमित्रा कास्डेकर के समर्थन में दरियापुर में सभा की थी। उनका आभार मानने के लिए रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, नेपानग विधायक सुमित्रा कास्डेकर दिल्ली स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, भाजपा नेता राजू शिवहरे भी मौजूद थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव तैयार हूं। मेरी ओर से जो भी सहयोग होगा जरूर करूंगा। जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि सिंधिया जी ने प्रत्येक कार्यकर्ता को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा हम वहां आए जरूर, लेकिन यह कार्यकर्ताओं की ही मेहनत का परिणाम रहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता ने समर्थन दिया।
*नेपानगर के विकास को लेकर हुई चर्चा*
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे और विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने नेपानगर के विकास को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेपानगर में युवाओं को रोजगार से जोडने की आवश्यकता है। कांग्रेस की सरकार के समय काम नहीं हेा पाए। विधायक कास्डेकर ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोडने के लिए क्षेत्र में लघु उद्योग स्थापित कराए जाएंगे। अस्पताल को लेकर भी किए गए वादे पूरे किए जाएंगे।

By muskannews

सच के साथ सब के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *