*भारतीय जनता पार्टी की दर्यापुर, धूलकोट मंडल की कार्यकारिणी का गठन*
– दर्यापुर में 62 व धूलकोट में 75 कार्यकारिणी सदस्य
बुरहानपुर। संगठनात्मक चुनाव 2019-22 के तहत भारतीय जनता पार्टी ने दो मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की।
दरियापुर मंडल अध्यक्ष गजराज राठौर एवं धूलकोट मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी ने मंडल चुनाव के संभाग प्रभारी श्री राजेश डोंगरे एवं जिला प्रभारी श्री रामदास शिवहरे के मार्गदर्शन में सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान एवं नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे एवं वरिष्ठ नेताओं की सहमति से दर्यापुर एवं धूलकोट मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया। दरियापुर मंडल में 62 सदस्य शामिल किए गए। अध्यक्ष गजराज राठौर ने कार्यकारिणी घोषित की। उपाध्यक्ष विजय प्रकाश महाजन सारोला, देवलाल कालूराम प्रजापति जैनाबाद, सुनिल हीरासिंग चौहान सिरपुर, शरद सुनील प्रजापति दर्यापुर, रामजी धनसिंह पवार डोंगरगांव, ममता जितेंद्र ठाकुर गोपालपुरा, महामंत्री गणेश ब्रजलाल पाटिल उमरदा, सुनिल रूपा मोरे चाकबारा, मंत्री कपिल राजू तायड़े अंबाड़ा, प्रमोद ईश्वरलाल पाटिल बड़झिरी, ज्योति देवेंद्र महाजन टिटगांव, लताबाई गोपाल हसीनाबाद, सुमनबाई दयाराम मोरदड़, तिरीनाबाई राजेश डवाली, कोषाध्यक्ष अरूण हीरासिंग राठौड़ सांडस बनाए गए।
*धूलकोट मंडल में 75 कार्यकारिणी सदस्य*
धूलकोट मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी ने मंडल की कार्यकारिणी गठित की। इसमें 75 सदस्यों काे शामिल किया गया। उपाध्यक्ष सखाराम लोहारे जलांद्रा, घनश्याम पाटिल बसाड़, दशरथ पवार गंभीरपुरा, गोपाल महाजन निंबोला, राजू राठौड़ परतकुंडिया, इकबाल कुरैशी असीर, महामंत्री मगन सोलंकी उताम्बी, रितेश वर्मा बसाड़, मंत्री बदलामसिंह निगवाल, श्रीराम मुजाल्दा इटारिया, अमरसिंग मोरे झिरपांजरिया, सुकलाल धनसिंग धौंड, सुभाष ठाकरे बोरी बुजुर्ग, जयराम डुडवे दवाटिया, मीडिया प्रभारी भारत चौहान धूलकोट, कार्यालय प्रभारी नरेंद्र प्रजापति धूलकोट बनाए गए।
……….