बुरहानपुर। मंडल स्तर पर प्रशिक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक गुरूवार को एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। जिसमें 27 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि बुरहानपुर जिले से लगभग 30 विषय प्रवर्तक वक्तागण खंडवा जिले के मंडलो में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देंगे।
वही खण्डवा जिले से लगभग 20 वक्तागण बुरहानपुर जिले में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण के लिए 10 विभिन्न विषय निश्चित किये गए हैं। प्रशिक्षण के लिए संभाग से भेजे गए प्रभारी हरीश कोटवाले, जिला प्रभारी डॉ मनोज माने ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज लधवे एवम पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं से पूर्ण अनुशासन के साथ प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र तिवारी ने किया। आभार मनोज तारवाला ने माना
भाजपा जिलाध्यक्ष हर बार कराते हैं कोरोना टेस्ट, इस बार भी रिपोर्ट निगेटिव आई
भाजपा जिलाध्यक्ष, नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता राजू शिवहरे की रिपोर्ट निगेटिव
विधायक के साथ दिल्ली, भोपाल में नेताओं से मिले थे जिलाध्यक्ष
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे अब तक चार पांच बार अपना आरटी पीसीआर टेस्ट करा चुके हैं। हर बार की तरह उनकी रिपोर्ट इस बार भी निगेटिव आई। उनके साथ नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चैहान, भाजपा नेता राजू शिवहरे की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। गौरतलब है कि नेपानगर विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नेपानगर विधायक के पति राजेश कास्डेकर की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। उनके बाद विधायक सुमित्रा कास्डेकर भी पाजिटिव हो गई। उनके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेता दिल्ली और भोपाल मुख्यमंत्री, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार मानने गए थे। वहां से लौटने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने कोरोना टेस्ट कराया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।