बुरहानपुर- तीन नवम्बर नेपानगर विधानसभा क्षेत्र-179 के लिए उप निर्वाचन संपन्न होने है। जिसके पूर्व मतदान दलों द्वारा मतदान संबंधी सामग्री वितरण एवं प्राप्ति हेतु आवश्यक गतिविधियां होनी है। मतदान दल 2 नवम्बर, 2020 को मतदान केन्द्रों पर पहुंचेगा।
सामग्री वितरण स्थल एवं मतदान सामग्री प्राप्ति हेतु शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज चिन्हिंत है। प्राप्त जानकारी अनुसार मतदान सामग्री वितरण का कार्य 2 शिफ्टो में होना है। प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक तथा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी जिला कोषालय अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार गांधी तथा सहायक श्री शैलेन्द्र महाजन सिस्टम मैनेजर है। उक्त कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों की मतदान केन्द्रवार एवं काउंटरवार ड्यूटी लगाई गई है।
मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति स्थल का प्रेक्षक श्री कार्तियेन एस, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी नेपानगर सुश्री विशा माधवानी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
