बुरहानपुर। जामनेर विधायक व महाराष्ट्र पूर्व मंत्री गिरीष महाजन रविवार को भाजपा प्रत्याशी सुमित्रादेवी कास्डेकर के समर्थन में नेपानगर विधानसभा के ग्राम निमंदड़ में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। कैलाश चौधरी के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है। इस पार्टी में जो ईमानदारी, मेहनत से काम करेगा वो आगे बढ़ेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पिछले चुनाव में हमसे जो भी गलती हुई हो, लेकिन अब हमें शिवराजसिंहजी चौहान जी को मुख्यमंत्री बनाये रखना है। हमारी प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दो। घर-घर जाकर जनसम्पर्क करें।

खकनार मंडल प्रभारी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कार्यकर्ता पूरी लगन से जुटे हैं। इस बार शेखापुर सेक्टर में बढ़त हासिल करेंगे। 2 दिन पहले हमारी प्रत्याशी श्रीमती कास्डेकर के साथ कार्यकर्ताओं ने सेक्टर के गांवों में एक-एक घर जाकर जनता से निवेदन किया। कार्यकर्ताओं की सक्रियता से हम जरूर जीतेंगे। बैठक में महाराष्ट्र के बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजेंद्र फड़के जी ने भी संबोधित किया।

निमंदड़ पहुंचने पर अनिल चौधरी के निवास पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व खकनार मण्डल प्रभारी ज्ञानेश्वर पाटिल ने श्री महाजनजी का स्वागत किया। नेपानगर उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। खकनार मण्डल की जरूरी जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान दगडू चौधरी, विजय चौधरी, किरण पटेल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश्वर पाटिल, प्रदीप जाधव, सतीश देशमुख, हेमलाल मोरे, जगदीश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By muskannews

सच के साथ सब के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *