बुरहानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजयसिंह झूठों की मंडली है। इन दिनों वह गांव गांव घूमकर खूब झूठ बोल रहे हैं, लेकिन हमें एकजुट होकर उनका सामना करना है। उनका झूठ अब ज्यादा दिन तक नहीं टिकने वाला।
यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने धूलकोट के ग्राम बोरी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। श्री शर्मा ने कहा कि मप्र में सिंधिया से लेकर सुमित्रा कास्डेकर ने इनको सडक पर लाया है। शिराजसिंह चौहान ने पहले 15 साल और अब के छह माह विकास की गंगा बहा दी। भाजपा सरकार ने एक बार फिर मप्र को स्वर्णिम बनाने का सपना देखा है। इस बार इस कमलनाथ के दंभ और गुरूर को तोडेंगे वह ऐसे नहीं टूटेगा। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। दिग्विजयसिंह, कमलनाथ झूठ की मंडली है। गांव गांव घूमकर पिछली बार की इस बार भी यह मंडली लोगों को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा हर बूथ मजबूत होना चाहिए। अगर हम किसी बूथ से पिछली बार सौ वोटों से जीते हैं तो इस बार उसे 200 वोटों से जीतना होगा। इसकी हमें तैयारी करना होगी। हमें किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं रहना है। झूठ बोलकर घूम रहे झूठी मंडली के नेताओं के झूठ को सुमित्रा कास्डेकर ने स्वीकार नहीं किया। इस नेपानगर विधानसभा से हम चुनाव तो जीत रहे हैं,इसलिए अपने अपने बूथ को सशक्त बनाओ। अगर कोई अलग हो तो भाजपा में ले आओ। ऐसा कोई बूथ नहीं बचेगा जहां से भाजपा नहीं जीतेगी। हमें झूठ बोलने वाले लोगों पर ताकत से प्रहार करना होगा।
इस दौरान क्षेत्रीय सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश की सभी 28 सीटें भाजपा जीतेगी। हमारा विश्वास है कि जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी जिन्होंने उन्हें गुमराह किया। न कर्ज माफी की न ही विवाह योजना के तहत 51 हजार कन्याओं को दिए। सिर्फ वादे पर वादे ही करते रहे।
*कमलनाथ ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई*
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी पर टिप्पणी कर महिलाओं के सम्मान को ठेंस पहुंचाई है। मैं इसकी निंदा करती हूं। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करना जानता उसे मुख्यमंत्री बनने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि इस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत ऐतिहसिक मतों से होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, नेपानगर चुनाव प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, खरगोन सांसद गजेन्द्रसिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रदीप जाधव, विजय गुप्ता, राजेश चौहान, दीपक सोलंकी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
…………..

By muskannews

सच के साथ सब के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *