पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस की उपस्थिति में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, निवृतमान नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, रमेश पाटीदार एवं मुकेश शाह जी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश ज्योतिरादित्य सिंधिया यूथ फोरम के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण की। श्रीमती चिटनिस ने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया।
श्रीमती चिटनिस ने मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत पर अमल कर सब आगे बढ़ेंगे, पार्टी को एक नई ऊंचाई तक ले जाएंगे एवं दीन हीन दुखियों की सेवा करेंगे।
इस दौरान किशोर कामठे जी, पवन राजे, राजा जंगाले, पंकज टंडन, अरुण सोनी, अरुण पहलवान, अभिषेक खेमेडिया, राजेश पहलवान, मनोज एकमीरा, इल्याश भाई, रुदेश्वर एंडोले, सँभाजीराव सगरे, संतोष वारुडे, दीपक महाजन, संजू महाजन, हेमन्त गुप्ता, चेतन महाजन, इमरान अंसारी, सुनील थडानी, चिंटू नवग्रह, बंटी माण्डवकर, अमोल भगत, साहेबराव शंखपाल, योगेष महाजन, राहुल मराठा, कैलाश सौदे, संतोष सवकारे, आकाजह शाह, पंकज रामेश्वरी, रोहित कुवादे, गोलू, प्रशांत रावतोले सहित अन्य पार्टी कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
